Ancient Indian History Important One Liner GK Part–3 in Hindi | SSC, BPSSC, Railway

Ancient Indian History Important One Liner GK Part 3 for SSC, BPSSC, Railway


Introduction / परिचय

आपका ExamGyanHindi.in ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है। 


आज हम इस लेख में प्राचीन भारतीय इतिहास One Liner GK in Hindi के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर दिए गए हैं, जो SSC, Railway, Banking, Bihar Police, Defence, BPSSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। यह पोस्ट तेज़ रिवीजन, फाइनल तैयारी और मजबूत GK के उद्देश्य से तैयार की गई है। 

साहित्यिक स्रोत 

• वैदिक साहित्य •

प्रश्न 1. सामवेद का क्या अर्थ है?

उत्तर: गाने या संगीत।

प्रश्न 2. यज्ञों के अवसर पर गाए जाने वाले मंत्रों (ऋचाओं) का संकलन किस वेद में मिलता है?

उत्तर: सामवेद में।


प्रश्न 3. मित्रों को गाने वाले को क्या कहा जाता है?

उत्तर: उद्गाता।


प्रश्न 4. भारतीय संगीत का जनक किसे कहा जाता है?

उत्तर: भारतीय संगीत का जनक सामवेद को कहा जाता है।


प्रश्न 5. सामवेद में कुल कितने मंत्र हैं?

उत्तर: 1875।


प्रश्न 6. सामवेद में कुल कितनी शाखाएं हैं?

उत्तर: तीन – कौथुम (कौथुमीय) शाखा , राणायनीय शाखा , जैमिनीय (तलवकार)।


प्रश्न 7. अथर्ववेद में कुल कितने सूक्त हैं?

उत्तर: 731 सूक्त।


प्रश्न 8. अथर्ववेद में मंत्रों की कुल कितनी संख्या हैं?

उत्तर: लगभग 5987।


प्रश्न 9. अथर्ववेद की प्रमुख शाखाएँ कौन-सी हैं?

उत्तर: शौनक शाखा , पैप्पलाद शाखा।


प्रश्न 10. अथर्ववेद का मुख्य विषय क्या है?

उत्तर: गृहस्थ जीवन, रोग निवारण, तंत्र-मंत्र, समाज और लोकजीवन।


प्रश्न 11. अथर्ववेद में जादू-टोना और तंत्र-मंत्र से संबंधित वर्णन किसलिए है?

उत्तर: रोग, भय और विपत्ति से रक्षा के लिए।


• ब्राह्मण साहित्य •


प्रश्न 12. ब्राह्मण साहित्य किससे संबंधित है?

उत्तर: वैदिक यज्ञ, कर्मकांड और विधियों की व्याख्या से।


प्रश्न 13. ब्राह्मण ग्रंथ किस वेद से जुड़े होते हैं?

उत्तर: चारों वेदों से।


प्रश्न 14. ब्राह्मण साहित्य की भाषा क्या है?

उत्तर: वैदिक संस्कृत।


प्रश्न 15. शतपथ ब्राह्मण किस वेद से संबंधित है?

उत्तर: शुक्ल यजुर्वेद।


प्रश्न 16. पुरुषमेध यज्ञ का उल्लेख किस ग्रंथ में मिलता है?

उत्तर: शतपथ ब्राह्मण।


प्रश्न 17. पुरुषों की बलि का उल्लेख किस ग्रंथ में मिलता है?

उत्तर: शतपथ ब्राह्मण।


प्रश्न 18. ऋग्वेद के उपनिषद् कौन-कौन से हैं?

उत्तर: ऐतरेय और कौषीतकी।


प्रश्न 19. ऋग्वेद का कौन सा उपवेद है?

उत्तर: आयुर्वेद।


प्रश्न 20. ऋग्वेद का ब्राह्मण ग्रंथ कौन सा है?

उत्तर: ऐतरेय एवं कौषीतकी ब्राह्मण।


प्रश्न 21. यजुर्वेद के उपनिषद् कौन-कौन से हैं?

उत्तर: ईश, कठ, श्वेताश्वतर, तैत्तिरीय, मैत्रायणी, बृहदारण्यक।

प्रश्न 22. यजुर्वेद का उपवेद कौन सा है?

उत्तर: धनुर्वेद।


प्रश्न 23. यजुर्वेद के ब्राह्मण ग्रंथ कौन-कौन से हैं?

उत्तर: शतपथ ब्राह्मण, तैत्तिरीय ब्राह्मण।


प्रश्न 24. सामवेद के उपनिषद् कौन-कौन से हैं?

उत्तर: छांदोग्य और केन।


प्रश्न 25. सामवेद का कौन सा उपवेद है?

उत्तर: गंधर्ववेद।


प्रश्न 26. सामवेद का ब्राह्मण ग्रंथ कौन सा है?

उत्तर: षडविंस ब्राह्मण।


प्रश्न 27. अथर्ववेद के उपनिषद् कौन-कौन से हैं?

उत्तर: मुंडक, प्रश्न,  माण्डूक्य।


प्रश्न 28. अथर्ववेद का कौन सा उपवेद है?

उत्तर: शिल्पवेद।


प्रश्न 29. अथर्ववेद का ब्राह्मण ग्रंथ कौन सा है?

उत्तर: गोपथ ब्राह्मण।


• आरण्यक साहित्य •


प्रश्न 30. आरण्यक साहित्य किसे कहते हैं?

उत्तर: आरण्यक साहित्य की रचना जंगलों में किए जाने के कारण इन्हें आरण्यक कहा जाता है।


प्रश्न 31. आरण्यक की कुल कितनी संख्या है और कौन कौन है?

उत्तर: सात (ऐतरेय, शांखायन , तैत्तिरीय , मैत्रायणी ,माध्यन्दिन , तत्वकार , छांदोग्य)।


प्रश्न 32. उपनिषद् का शाब्दिक अर्थ क्या है?

उत्तर: गुरु के समीप निष्ठापूर्वक बैठना (इसे वेदांत भी कहा जाता है) ।


FAQs – Ancient Indian History GK


Q1. Ancient Indian History One Liner GK किस exam के लिए उपयोगी है?

Ans: SSC, Railway, BPSSC, Bihar Police, Defence और Banking exams के लिए।


Q2. वैदिक साहित्य में सबसे महत्वपूर्ण वेद कौन सा है?

Ans: ऋग्वेद को सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण वेद माना जाता है।


Q3. सामवेद को भारतीय संगीत का जनक क्यों कहा जाता है?

Ans: क्योंकि इसमें गायन योग्य मंत्रों का संकलन है।


Q4. उपनिषद को वेदांत क्यों कहा जाता है?

Ans: क्योंकि वे वेदों के अंतिम और दार्शनिक भाग हैं।


Q5. क्या यह One Liner GK तेज़ revision के लिए उपयोगी है?

Ans: हाँ, यह last-minute revision के लिए सबसे उपयुक्त है।


Conclusion


इस लेख में हमने प्राचीन भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण One Liner GK प्रश्न-उत्तर प्रस्तुत किए हैं, जो SSC, BPSSC, Railway, Bihar Police और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

One Liner GK के माध्यम से आप तेज़ revision, last-minute preparation और मजबूत सामान्य ज्ञान सुनिश्चित कर सकते हैं। 

अगर आपने अभी तक हमारी series के पुराने भाग नहीं पढ़े हैं, तो आप नीचे देख सकते हैं:

Ancient Indian History One Liner GK Part‑1


https://www.examgyanhindi.in/2026/01/ancient-indian-history-one-liner-gk-part1.html


Ancient Indian History One Liner GK Part‑2 


https://www.examgyanhindi.in/2026/01/ancient-indian-history-one-liner-gk.html


Exam Gyan Hindi 



एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.